Wednesday 11 June 2014

वज़ीरपुर में हड़ताल का छठा दिन

वज़ीरपुर में हड़ताल का छठा दिन



हड़ताल में आज मज़दूरों ने शांतिपूर्वक अपनी सभा राजा पार्क में जारी रखी। कल मालिको ने पैसे खिलाकर गरम रोल मज़दूर एकता समिति की कमेटी के सदस्य रघुराज को गिरफ्तार कराने की कोशिश की परन्तु नाकामयाब रहे। यह काम पुलिस ने मालिको की एक झूठी मारपीट की रिपोर्ट के आधार पर किया। पुलिस ख़ासतौर से आंदोलन में नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहे रघुराज, सनी, मनोज व गजेन्द्र को निशाना बना रही है। आज मज़दूरों ने फैसला किया कि पुलिस की इस तरह की किसी भी कार्यवाही को सफल होने नहीं दिया जाएगा। मालिको ने मज़दूरों को तोड़ने के लिए इलाके भर में यह प्रचार भी किया है कि वे अपनी अपनी फैक्टरियां बंद कर रहे हैं परन्तु मज़दूरों ने यह घोषणा कि वे इन झांसों में नहीं फंसेंगे

गरम रोला मज़दूर एकता समिति

वजीरपुर औद्योगिक एरिया. सम्पर्क- 09211532753 (रघुराज), 09873358124 (सनी)

No comments:

Post a Comment