Saturday 21 June 2014

वज़ीरपुर के गरम रोला के मज़दूरों की जुझारू हड़ताल का 16वां दिन।


वज़ीरपुर के गरम रोला के मज़दूरों की जुझारू हड़ताल का 16वां दिन।
गरम रोला मज़दूर एकता समिति के नेतृत्व में आज वज़ीरपुर के गरम रोला मज़दूरों की हड़ताल का 16वां दिन था। आज मज़दूरों ने अपनी सामूहिक रसोई की शुरुआत की, जिसमे सभी मज़दूरों ने मिलकर अपने साथियों के लिए खाना बनाया और मालिको के इस भ्रम को तोड़ दिया कि मज़दूर ज़्यादा दिनों तक अपनी हड़ताल नहीं चला पाएंगे। मज़दूरों की पिछले 16 दिनों से चल रही यह हड़ताल उनकी जायज़ माँगो और हक़ की लड़ाई हैं जिसे मज़दूर तब तक लड़ते रहेंगे जब तक उन्हें उनका हक़ नहीं मिल जाता। गरम रोला मज़दूर समिति के रघुराज ने कहा कि अगर ज़रूरत पड़ेगी तो मज़दूर एक टाइम की बजाय सुबह और शाम दोनों समय अपनी सामूहिक रसोई चलाएंगे लेकिन अपनी लड़ाई को कमज़ोर नहीं होने देंगे। गरम रोला मज़दूर समिति की शिवानी ने बताया की मज़दूरों के इस जुझारू संघर्ष के चलते श्रम विभाग भी मज़दूरों के हर कदम पर नज़र जमाये हुआ हैं और इसी दबाव के कारण श्रम विभाग ने मालिकों को चालान भी भिजवा दिए हैं। मज़दूर बिगुल के संपादक अभिनव ने सभा में कुछ सुझाव रखते हुए मज़दूरों से कहा कि उन्हें अपनी इस हड़ताल की पाठशाला से अपनी लड़ाई के ज़रूरी सबक याद रखने चाहिए और इसी तरह एकजुट हो कर अपने संघर्ष को आगे बढ़ाते रहना चाहिए।






No comments:

Post a Comment