Tuesday 17 June 2014

वज़ीरपुर के गरम रोला के मज़दूरों की जुझारू हड़ताल का 12 दिन


वज़ीरपुर के गरम रोला के मज़दूरों की जुझारू हड़ताल का 12 दिन

17 जून, दिल्ली। गरम रोला मज़दूर एकता समिति के नेतृत्व में आज वज़ीरपुर के गरम रोला मज़दूरों की हड़ताल का 12 दिन था। हर रोज़ की तरह मज़दूरों ने राजा पार्क में अपनी सभा की शुरुआत "जारी है हड़ताल " गीत से की। गरम रोला मज़दूर एकता समिति के सनी ने पिछले दिन श्रम विभाग द्वारा किये गए छापे के बारे में बताते हुए कहा कि फैक्ट्री मालिकों की हालत मज़दूरों द्वारा बनाये इस दबाव से खस्ता हो गयी हैं और यह मज़दूरों की इस संघर्ष में एक और जीत हैं। कल तक जो मालिक कारखाने बंद करने की धमकी देकर मज़दूरों की हड़ताल तोड़ने की कोशिश कर रहे थे वही मालिक कल श्रम विभाग के अफसरों के सवालों का जवाब तक हकलाये बिना नहीं दे पा रहे थे, कितने मालिक तो लेबर इंस्पेक्टर को अपने कारखाने की ओर आते देख कर वहाँ से भाग निकले, उनकी यह हड़बड़ाहट मज़दूर एकता से उनके ख़ौफ़ का सबूत हैं। गरम रोला मज़दूर एकता समिति के रघुराज ने कहा की मज़दूरों को इस समय सतर्क रहते हुए किसी भी अफवाह से प्रभावित नहीं होना हैं, क्योंकि मालिक के भेजे दल्ले अफवाहे उड़ा कर मज़दूरों की एकता को तोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे मगर उनकी साज़िश को मज़दूरों को नाकामयाब करना होगा और अपनी एकता को बनाए रखना होगा। छापे के दौरान मौज़ूद मज़दूर साथियों ने भी अपनी आँखों देखी सभा के सामने रखी।गरम रोला मज़दूर एकता समिति की कानूनी सलाहकार शिवानी ने बताया की श्रम विभाग द्वारा हड़ताल के चलते किया गया छापा इस बात का प्रमाण हैं कि मज़दूर जब एक आवाज़ में अपनी बात कहते है तब सरकार को हर हालत में कदम उठाने पड़ते हैं, साथ ही मज़दूरों को अपनी एकजुटता को इसी तरह बनाये रखना हैं क्योंकि बस इस छापे से श्रम कानून लागू नहीं हो जाएंगे, उसके लिए मज़दूरों को अपना आंदोलन पूरे इलाके में फैलाना होगा। बिगुल मज़दूर दस्ता की और की ओर से "मशीन" नाटक का मंचन किया गया। मज़दूरों ने अपनी सभा का अंत आंदोलन को पूरी शक्ति और उत्साह से आगे बढ़ने की शपथ लेकर किया ।








No comments:

Post a Comment