Wednesday 25 June 2014

हड़ताल का 20वां दिन, हड़ताली मज़दूरों को मिल रहा देशभर से समर्थन

हड़ताल का 20वां दिन, हड़ताली मज़दूरों को मिल रहा देशभर से समर्थन
आज हड़ताल का 20वां दिन था और मज़दूर अभी तक उसी जोश के साथ अपनी माँगो को लेकर मैदान में डटे हुए हैं। गरम रोला मजदूर एकता समिति के सनी ने आज की वार्ता के बारे में बताते हुए कहा की आज 4 बजे डी. एल. सी दफ्तर में वार्ता बुलाई गयी थी जिसमे समिति की तरफ से कमेटी के सदस्य व सभी 23 फैक्टरियों से एक- एक मज़दूर गये पर वार्ता बेनतीजा रही। आगे समिति की क़ानूनी सलाहकार शिवानी ने कहा कि क़ानूनी फैसला हमारे हक़ में है, बस हमें इसी तरह डटे रहना होगा। फिर समिति के रघुराज ने मज़दूरों को सम्‍बोधित करते हुए कहा कि चाहे कल हमें जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने ही क्यों न जाना पड़े पर जब तक हमारी माँगे पूरी नहीं होती हैं तब तक हम लोग इसी तरह डटे रहेंगे। गौरतलब है कि हड़ताली मज़दूरों के लिए अब सामूदायिक रसोई भी चलाई जा रही है जिसके लिए देशभर से लोग आर्थिक सहायता कर रहे हैं व आसपास के लोग राशन का सहयोग भी कर रहे हैं। इस बीच लखनऊ  के बिगुल मज़दूर दस्ता के साथियों ने  8000 रू., बिगुल मज़दूर दस्‍ता पंजाब के साथियों ने 2000 रू., मनाली चक्रवर्ती ने 5000 रू, हैदराबाद से बापूजी ने 5000 रू. व दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय के प्रो. प्रभु महापात्रा ने भी हड़ताली मज़दूरों के लिए हड़ताल कोष में आर्थिक सहयोग किया व मालिकों द्वारा मज़दूरों को भुख से तोड़ने की रणनीति को विफल करने के लिए सामुदायिक रसोई को लगातार चलाते रहने को कहा। बहुत सारे अन्‍य लोगों ने भी हड़ताल कोष में अपना आर्थिक सहयोग दिया है। 
वार्ता के असफल रहने के मद्देनजर कल यानि 26 जून को जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया जायेगा व इस अन्‍धे बहरे प्रशासन के कानों तक अपनी बातें पहूँचायी जायेगी। 





No comments:

Post a Comment