Tuesday 10 June 2014

हड़ताल का पांचवा दिन

हड़ताल का पांचवा दिन
इलाके भर से मज़दूरों ने एक बड़ी रैली निकाल कर आज फिर से मज़दूरों की वर्ग एकजुटता का परिचय दिया। सुबह 8 बजे से इलाके में से रैली निकाली गयी जो विकराल रैली बन गयी जिसमे करीब इलाके के 3000 मज़दूरों ने हिस्सेदारी की। वज़ीरपुर इंडस्ट्रियल इलाके के ए ब्लॉक, और बी ब्लॉक में जितनी भी स्टील लाईन फैक्टरियां थी आज उनमे से ज़्यादातर बंद रहीं। विकराल रैली से घबराकर मालिकों ने पुलिस को आगे कर दिया परन्तु मज़दूर अपनी रैली शांतिपूर्वक तरीके से चलाते हुए राजा पार्क में पहुंचे जहां फिर से सभा की गयी। वहां गरम रोला मज़दूर एकता समिति और बिगुल मज़दूर दस्ता के सनी ने मंच संचालन करते हुए कहा कि ये पुलिस यहां मालिकों की दलाली करने तो पहुँच गयी पर अगर वे सच में कानून लागू करना चाहते हैं तो पहले वे मालिकों को गिरफ्तार करें क्योंकि वे अपनी फैक्टरियों में श्रम कानूनो का धड़ल्ले से उल्लंघन करते हैं। समिति के रघुराज ने अगले दिन का कार्यक्रम बताया व मज़दूरों को हड़ताल को शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने को कहा तथा हड़ताल को अन्य मज़दूर तक पहुंचाने की भी अपील की    । बिगुल मज़दूर दस्ता से नवीन ने बात रखते हुए इस हड़ताल को पूरे इलाकाई आधार पर बढ़ाने का सुझाव दिया। इस हड़ताल में पांचवे दिन ऐक्टू के मुन्ना यदाव ने भी समर्थन देनी की बात कही। इंकलाबी मज़दूर केंद्र की तरफ से हरीश ने मज़दूर के संघर्ष को समर्थन देने की बात कही।

गरम रोला मज़दूर एकता समिति
वजीरपुर औद्योगिक एरिया. सम्पर्क- 09211532753 (रघुराज), 09873358124 (सनी)
































No comments:

Post a Comment