Thursday 3 July 2014

उपश्रमायुक्‍त कार्यालय का घेराव करने जा रहे सैंकड़ो मज़दूर

A-102/6 फैक्‍टरी के बन्‍धक मज़दूरों को छुड़ाने में श्रम विभाग भी नाकाम, उपश्रमायुक्‍त कार्यालय का घेराव करने जा रहे सैंकड़ो मज़दूर
ज्ञात हो कि कुछ मज़दूरों को उपरोक्‍त फैक्‍टरी में मालिकों ने गुण्‍डों की सहायता से जबरन काम पर लगा रखा है। सुबह से ही सैंकड़ो मज़दूरों ने उस फैक्‍टरी को घेर रखा था। मालिकों ने पुलिस से गठजाेड़ कर भारी संख्‍या में पुलिस बल बुला रखा है जो कभी भी मज़दूरों पर लाठीचार्ज कर सकता है। देशभर से तमाम जनवादी संगठन जब पुलिस को फोन कर रहे हैं तो वो खुलेआम बोल रहे हैं कि वो “शान्ति” बनाये रखने के लिए कुछ भी करेंगे। निश्चित रूप से हम समझ सकते हैं कि वो कैसी शांति चाहते हैं व क्‍या करने वाले हैं। मज़दूरों ने फोन करके श्रम विभाग के दो इंसपेक्‍टर भी बुलाये थे पर उन्‍होने भी बंदी मज़दूरों को छुड़ाने में कोई दिलचस्‍पी नहीं दिखायी। अब लगभग एक हजार मज़दूर वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया से निकलकर उपश्रमायुक्‍त कार्यालय, अशोक विहार का घेराव करने जा रहे हैं व तब तक वहां से वापस नहीं आयेंगे जब त‍क श्रम कानुन लागु न करने वाले मालिकों के खिलाफ कड़ी कारेवाई नहीं होगी। पुलिस मज़दूरों को लगातार डरा धमका रही है व “एक्‍शन” लेने की धमकी दे रही है। सभी साथियों से आग्रह है कि वो लगातार दिल्‍ली पुलिस को फोन कर दबाव बनाते रहें। DCP NW Delhi Mobile Number: 09818099046 dcp-northwest-dl@nic.in 011-27229835 Fax-011-27462222



No comments:

Post a Comment